इंदर जयसिंघानी: मुंबई की लोहार चॉल से निकलकर अरबपति बने हैं

इंदर जयसिंघानी पॉलीकैब इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उन्होंने मुंबई की झोपड़पट्टी से अरबपति बनने तक का सफर तय किया है। उनकी कहानी लाखों लोगों को प्रेरणा देती है। सिर्फ 15 साल की उम्र में स्कूल छोड़ने पर मजबूर होने वाले इंदर जयसिंघानी अब 8.6 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। उन्होंने पॉलीकैब को देश की सबसे बड़ी वायर और केबल मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आइए, यहां इंदर जयसिंघानी की सफलता के सफर के बारे में जानते हैं। मुंबई की झोपड़पट्टी में जन्म: इंदर जयसिंघानी की कहानी दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत का शानदार उदाहरण है। मुंबई की झोपड़पट्टी से शुरुआत करते हुए उन्होंने खुद को भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक के रूप में स्थापित किया है। उनका जीवन एक प्रेरणा है कि कैसे कठिनाइयों का सामना करते हुए सफलता हासिल की जा सकती है। जयसिंघानी का जन्म मुंबई के लोहार चॉल में हुआ था। पारिवारिक व्यवसाय में मदद करने के लिए उन्होंने 15 साल की उम्र में स्कूल छोड़ दिया था। पिता के आकस्मिक निधन के बाद उन्हें कम उम्र में ही जिम्मेदारियों का भार उठाना पड...