Success Story: आइसक्रीम ने बना दिया करोड़पति, अब चलाते हैं खुद की कंपनी

सफलता कब कदम चूम ले, कुछ कहा नहीं जा सकता। जरूरत होती है तो सधे लक्ष्य और कड़ी मेहनत की। ऐसा ही कुछ किया झारखंड के 37 वर्षीय गगन आनंद ने। वह 17 साल की उम्र में जेब में मात्र 1,200 रुपये लेकर दिल्ली अपने भाई के पास आ आए थे। रकम बेशक छोटी थी, लेकिन आंखों में सपने बड़े थे। दिल्ली आने के बाद उन्होंने पिज्जा हट में मात्र 1,500 रुपये महीने की नौकरी शुरू की। आज उनका वक्त पूरी तरह बदल चुका है। वह एक कंपनी के मालिक हैं जो स्कूजो आइस-ओ-मैजिक (Scuzo Ice-O-Magic) नाम से आइसक्रीम बेचती है। इसके कैफे में कई तरह की आइसक्रीम मिलती है। आज इनका सालाना कारोबार करीब 8 करोड़ रुपये का है। हीरो बनने आए थे दिल्ली गगन झारखंड (तब बिहार) के रहने वाले हैं। मध्यम वर्गीय परिवार में पले-बढ़े गगन चार भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। वह एक्टर बनना चाहते थे। 10वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद उनके पिता रिटायर हो गए थे। पेंशन से पूरे परिवार का खर्च बमुश्किल ही चल पा रहा था। परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए वह एक्टर बनने का सपना लेकर दिल्ली आ गए। नौकरी दिल्ली आने के बाद उन्हें बहुत जल्दी पता चल गया कि इ...