Posts

राधारानी मंदिर में दर्शन की नई व्यवस्था... बढ़ती भीड़ पर न्यायालय ने लिया फैसला

Image
  राधारानी मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए न्यायालय ने प्रबंध समिति को रेलिंग के माध्यम से दर्शन की व्यवस्था शुरू कराने के आदेश दिए हैं। इस पर नगर पंचायत एवं पुलिस प्रशासन द्वारा रेलिंग लगवाने का कार्य शुरू कर दिया है। हालांकि गोस्वामी समाज के कुछ लोग इसके विरोध में हैं। ब्रह्मांचल पर्वत पर स्थित विश्व विख्यात राधारानी मंदिर पर रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। आए दिन बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए न्यायालय ने प्रबंध समिति को उचित व्यवस्था के लिए निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रबंध समिति द्वारा मंदिर परिसर में रेलिंग लगवाने का कार्य शुरू कराया था। लेकिन, गोस्वामी समाज के कुछ लोगों के विरोध पर काम रोक दिया गया था। प्रबंध समिति के सदस्य सुशील गोस्वामी ने बताया श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में वी आकार की रेलिंग लगाई जा रही हैं। ये छह फीट चौड़ी होगी। रेलिंग प्रवेश द्वार तथा निकास द्वार तक लगाई जाएगी। इसके माध्यम से अब हर श्रद्धालु को राधारानी के नजदीक से दर्शन होंगे। वहीं परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्र नहीं होगी...

Bank Holiday: कल सोमवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 26 मई की छुट्टी

Image
सोमवार को बैंक रहेंगे बंद  Bank Holiday:  भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी बैंक अवकाश कैलेंडर के मुताबिक सोमवार यानि 26 मई को बैंक बंद रहेंगे। सोमवार को महज एक राज्य में बैंक बंद रहेंगे। बाकि सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। यानी ग्राहक सोमवार को बैंक जाकर अपना काम नहीं करवा सकते।  इस जगह बैंक रहेंगे बंद 26 मई को बंगाल के महान कवि काजी नजरुल इस्लाम की जयंती है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के कारण उन्हें विद्रोही कवि के नाम से जाना जाता था। काजी नजरुल इस्लाम की जयंती के कारण त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे। वहीं इसके अलावा 29 मई यानि गुरुवार को महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर शिमला में बैंक बंद रहेंगे। क्या 31 मई को बैंक रहेंगे बंद? बता दें कि 31 मई यानि शनिवार को देशभर में बैंक खुले रहेंगे, क्योंकि यह महीने का पांचवां शनिवार है। RBI के छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को ही बैंक बंद रहते हैं। ऐसे में 31 मई को देशभर में बैंक खुले रहेंगे। ऑनलाइन बैंकिंग सेवा रहेगी चालू  हालांकि बैंकों की छुट्टी के दिन ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं उ...

Shut Down: एक और स्टार्टअप, क्विक कॉमर्स ने किया बर्बाद, 300 कर्मचारियों की गई नौकरी!

Image
  दिल्ली-एनसीआर के ग्रॉसरी स्टार्टअप Otipy ने अचानक अपने ऑपरेशन बंद कर दिए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह जानकारी सामने आई है. हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. ना ही कंपनी बिजनेस बंद होने की रिपोर्ट्स पर कुछ कहा है.  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Otipy के फाउंडर और CEO वरुण खुराना ने खुद ही टाउनहॉल मीटिंग के दौरान कर्मचारियों को यह जानकारी दी है. कंपनी में करीब 300 कर्मचारी काम करते हैं, जिनकी रोजी रोटी संकट में आ सकती है. साथ ही कंपनी के डिलीवरी पार्टनर्स को भी दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं. कंपनी का ऐप भी काम करना बंद कर चुका है. उस पर कहीं की भी लोकेशन डालने पर यही मैसेज आ रहा है कि इस एरिया में सर्विस नहीं है. क्विक कॉमर्स ने कर दिया बिजनेस बर्बाद क्विक कॉमर्स कंपनियों ने 10 मिनट में डिलीवरी कर के बाजार को पूरी तरह से बदल दिया है. इससे अब न केवल Otipy जैसे शेड्यूल्ड डिलीवरी मॉडल पर असर पड़ा है, बल्कि पारंपरिक किराना स्टोर्स की बिक्री पर भी फर्क पड़ा है. Otipy के बंद होने के पीछे इसे ही सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है. क्या था Otipy का मॉडल? O...

सामने आई जून की बैंक हॉलिडे लिस्ट, जानिए कब-कब नहीं होगा कामकाज - BANK HOLIDAYS IN JUNE

Image
जून का महीना कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है. जून महीने में बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई है डेट दिन छुट्टी कहां बैंक बंद रहेगा 7 जून 2025 शनिवार बकरी ईद/ ईद-अल-अधा भारत भर के अधिकांश राज्य 8 जून 2025 रविवार बकरी ईद/ ईद-अल-अधा जम्मू और कश्मीर 10 जून 2025 मंगलवार श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस पंजाब 11 जून 2025 बुधवार संत गुरु कबीर जयंती हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश 12 जून 2025 गुरुवार गुरु हरगोबिंदजी का जन्मदिन जम्मू और कश्मीर 14 जून 2025 शनिवार पहिली राजा और दूसरा शनिवार सभी राज्य 15 जून 2025 रविवार YMA दिवस मिजोरम 27 जून 2025 शुक्रवार रथ यात्रा मणिपुर, उड़ीसा 28 जून 2025 शनिवार दूसरा शनिवार सभी राज्य 30 जून 2025 सोमवार रेम्ना नी मिजोरम

भारत-पाकिस्तान के बीच की जंग में कितना हुआ खर्च? किस देश को कितने अरब का हुआ नुकसान

Image
हाल ही में  पहलगाम  हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ  ऑपरेशन सिंदूर  चलाया था, जिसके बाद पाकिस्तान के साथ तनाव की स्थिति बनी थी. पाकिस्तान ने भारत की ओर एक के बाद एक ड्रोन और मिसाइल के जरिए कई हमले किए थे, जिसका हमने उनको मुंहतोड़ जवाब दिया है. भारत ने पाक के ड्रोन और मिसाइलों को पल भर में हवा में मारकर खत्म कर दिया था. जिससे इसका नुकसान भारत में तो कम हुआ है, लेकिन पाकिस्तान को इसका नुकसान ज्यादा झेलना पड़ा है. चलिए जानें कि 87 घंटे तक चले इस तनाव के बीच में सबसे ज्यादा किसका नुकसान हुआ है.  पाक के विमान बर्बाद हाल ही में पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब और राजस्थान तक भारत के कई हिस्सों में हवाई और ड्रोन के जरिए हमले किए थे. लेकिन इस कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान को जबरदस्त तरीके से सैन्य और आर्थिक नुकसान पहुंचाया है. इस कार्रवाई में पाकिस्तान को सिर्फ सैन्य नुकसान नहीं बल्कि आर्थिक दृष्टिकोण से भी क्षति हुई है. पहले ही गंभीर रूप से आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए कंगाली में आटा गीला होने वाला हिसाब हो गया है. भारत के साथ जवाबी हमले में प...