Upcoming IPO: बाथरूम एक्सेसरीज बनाने वाली कंपनी का IPO, प्राइस बैंड 46 से 49 रुपये, चेक करें कब खुलेगा?



गंगा बाथ फिटिंग्स लिमिटेड आईपीओ (Ganga Bath Fittings IPO) 66.63 लाख शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है। 32.65 करोड़ रुपये का यह बुक बिल्डिंग इश्यू 4 जून से 6 जून तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। कंपनी को 11 जून को शेयरों के NSE SME पर लिस्ट होने की संभावना है।

Ganga Bath Fittings IPO का प्राइस बैंड 46 से 49 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एक एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 3000 शेयरों का है। कैप प्राइस पर रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश राशि 1 लाख 47 हजार रुपये है।

गंगा बाथ फिटिंग्स लिमिटेड (Ganga Bath Fittings Ltd), वर्ष 2018 में स्थापित की गई एक कंपनी है, जो बाथरूम एक्सेसरीज जैसे CP टेप, शॉवर, सैनिटरी वेयर, ABS फिटिंग, डोर हैंडल, वैनिटी, सिंक और अन्य उत्पादों का निर्माण और आपूर्ति करती है। गुजरात के शापर-वेरावल में स्थित इसकी अत्याधुनिक फैक्ट्री से यह कंपनी देशभर के ग्राहकों तक कस्टमाइज़्ड और गुणवत्ता वाले उत्पाद पहुंचा रही है।
गंगा बाथ फिटिंग्स लिमिटेड की निर्माण इकाइयाँ तकनीकी रूप से अत्याधुनिक हैं और ग्राहकों की कड़ी गुणवत्ता मानकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर उत्पाद विकसित करती हैं। कंपनी ग्राहकों की विशेष मांगों के अनुसार कस्टमाइज़्ड कॉम्पोनेंट्स भी तैयार करती है और समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करती है।



गंगा ब्रांड देशभर में 2,500 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स के माध्यम से अपनी उपस्थिति बनाए हुए है, जो लंबे समय से कंपनी से जुड़े हुए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

MBA Chaiwala: कितनी संपत्ति के मालिक हैं , 26 की उम्र में चाय बेचकर बने करोड़पति

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने Herbalife की Pro2col तकनीक में 10% इक्विटी हिस्सेदारी खरीदी

एक छोटे बिज़नेस से बड़ी कंपनी तक, परिवार के गहने बेच लगाए थे 4000 रुपये, आज 75 देशों में 1700 करोड़ का बिजनेस

2026 से बदलेगा इनकम टैक्स कानून, टैक्स स्लैब से लेकर रिटर्न फाइलिंग तक बड़ा सुधार, नौकरीपेशा और व्यापारियों पर पड़ेगा सीधा असर

SEBI ने यूट्यूबर और कंपनी पर लगाया बैन, जाने क्या है मामला