मार्केट रेगुलेटर सेबी ने मंगलवार को यूट्यूबर रवींद्र बालू भारती और उनकी कंपनी रवींद्र भारती एजुकेशन इंस्टीट्यूट को 4 अप्रैल, 2025 तक प्रतिभूति बाजार से बैन कर दिया है। साथ ही सेबी ने गैरकानूनी सलाहकार कारोबार के लिए फिनफ्लुएंसर और फर्म को 9.5 करोड़ रुपये की अवैध आय लौटाने का आदेश भी दिया है। पीटीआई की खबर के मुताबिक, रेगुलेटर ने शुभांगी रवींद्र भारती, राहुल अनंत गोसावी और धनश्री चंद्रकांत गिरी को 4 अप्रैल तक प्रतिभूति बाजार से निपटने या उसमें एंट्री करने से बैन कर दिया है। इंस्टीट्यूट ने की ये गलती खबर के मुताबिक, सेबी ने उल्लेख किया कि रवींद्र भारती एजुकेशन इंस्टीट्यूट ने अपने कैम्पस और कर्मचारियों के जरिये प्रतिभूति बाजार में अनुभवहीन निवेशकों को लुभाने के लिए नॉन रजिस्टर निवेश सलाह, व्यापार अनुशंसाओं और निष्पादन का इस्तेमाल किया। कंपनी ने वित्तीय प्रभावक रवींद्र बालू भारती की साख के आधार पर हाई रिटर्न की मार्केटिंग की, जो क्रमशः 10. 8 लाख और 8. 33 लाख ग्राहकों के साथ दो यूट्यूब चैनल चलाते हैं, एक ही ग्राहक को कई प्लान बेचते हैं और ट्रेडिंग फैसलों में ग्राहक की सीमित भागीदारी क...
Comments