मालविका सक्सेना ने अपने छोटे से शौक को बदला करोड़ों के कारोबार में, पुराने जूते देखकर आया था आइडिया

 


आज हम आपको उत्तर-प्रदेश की रहने वाली एक ऐसी महिला के बारे में बताएंगे, जिसने अपने छोटे से शौक को एक बड़े कारोबार में बदल दिया. हम बात कर रहे हैं यूपी के मथुरा की रहने वाली मालविका सक्सेना की. मालविका सक्सेना को हाथ से स्नीकर्स को पेंट करने का काफी शौक था. मालविका पहले इस काम को अपने घर की छोटी सी बेसमेंट में करती थी लेकिन देखते ही देखते मालविका ने अपने इस शौक को एक बड़े ब्रांड "द क्वर्की नारी" (The Quirky Naari) में बदल दिया. आइए जानते हैं मालविका सक्सेना की इस सफलता की कहानी के बारे में.

मालविका का जन्म साल 1990 में हुआ था. उनके पिता का तंबाकू का व्यवसाय था. मालविका ने अपनी शुरुआती शिक्षा मथुरा से ही पूरी की और साल 2009 में मालविका ने B.Sc. किया और बाद में उन्होंने GLA विश्वविद्यालय, मथुरा से एमबीए की डिग्री भी हासिल की.

फैशन डिजाइनिंग के कोर्स से शुरुआत

मालविका ने जब अपनी पढ़ाई पूरी की, तो उनके परिवार वाले उनकी शादी के लिए लड़का देखने लगे. ऐसे में अपनी शादी को टालने के लिए उन्होंने एक फैशन डिजाइन संस्थान में दाखिला ले लिया. बाद में वह वहीं पर शिक्षक के पद पर काम करने लगा. एक दिन उन्होंने अपनी अलमारी में मिले एक जोड़ी जुते को सजाया. मालविका ने इस पर काफी अच्छा स्मार्ट क्वर्की डिजाइन बनाया, जिससे वह एकदम नए और सुंदर हो गए. इस डिजाइन वाले जूते जब मालविका की छोटी बहन ने बाहर पहने, तो उनके दोस्तों को यह काफी पसंद आए. बस यही से मालविका लोगों के लिए खुद से पेंट करके डिजाइनर स्नीकर बनाना शुरू किया.

मालविका ने अपने इंस्टाग्राम पेज बनाया और एक छोटे पैमाने पर अपना काम शुरू किया. वह व्हाइट स्नीकर पर काफी अच्छी कारीगरी करती थी. धीरे धीरे मालविका को ज्यादा ऑर्डर मिलने लगे. मालविका के इस ब्रांड का नाम The Quirky Naari यानी TQN है. साल 2021 में मालविका ने शार्क टैंक इंडिया में भी प्रदर्शन किया, जहां उन्हें दो जजों से निवेश मिला. आज मालविका अपना व्यवसाय ऑनलाइन चला रही है. इस ब्रांड का टर्नओवर 5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

Comments

Popular posts from this blog

MBA Chaiwala: कितनी संपत्ति के मालिक हैं , 26 की उम्र में चाय बेचकर बने करोड़पति

Shark Tank India – Season 5 में आए Credit Card Fintech Startup – SaveSage की पूरी पिच, बिज़नेस मॉडल और Founder की Success Story

2026 से बदलेगा इनकम टैक्स कानून, टैक्स स्लैब से लेकर रिटर्न फाइलिंग तक बड़ा सुधार, नौकरीपेशा और व्यापारियों पर पड़ेगा सीधा असर

यूट्यूब से सीखकर किया किसानी का रुख, आज हो रही 15 लाख सालाना की आमदनी

Aequs IPO Day 2: 2 दिन में 10 गुना सब्सक्राइब हो गया यह IPO, ग्रे मार्केट में तगड़ी तेजी