यूट्यूब से सीखकर किया किसानी का रुख, आज हो रही 15 लाख सालाना की आमदनी

 


 सपना था भारतीय फौज में जाकर देश की सेवा करना. दो बार दौड़ में भी शामिल हुए, लेकिन सफलता नहीं मिली. थक-हारकर खेती-किसानी से जुड़ गए. आज खेती में ऐसी पहचान बनाई कि सालाना 12 से 15 लाख रुपए की आमदनी कर रहे हैं. हम बात कर रहे हैं गया जिले के दुलरा गांव के रहने वाले मोहम्मद अरमान आलम की. अरमान आलम फिलहाल दो बीघा में रेड लेडी पपीता की खेती कर रहे हैं. इन्होंने पहली बार पपीता की खेती की है.

यूट्यूब से ली पपीते की खेती की जानकारी
सबसे पहले इन्होंने टमाटर की खेती से शुरुआत की थी. जिस गांव से मोहम्मद अरमान ताल्लुक रखते हैं, वहां बड़े स्तर पर टमाटर की खेती होती है. गांव के चारों ओर टमाटर के खेत दिख जाएंगे और उसी के बीच एक-दो बीघे का प्लॉट है, जहां पपीता की खेती हो रही है. टमाटर की खेती में अच्छा फायदा हुआ और आज भी टमाटर की खेती लगभग चार से पांच बीघा में करते हैं. कुछ अलग करने की सोच के कारण इन्होंने यूट्यूब से पपीता की खेती के बारे में जानकारी ली.

बाजार में मिलती है ज्यादा कीमत

यूट्यूब से सीखने के बाद इन्होंने पिछले साल मार्च महीने में रेड लेडी 786 वैरायटी के लगभग 1200 पौधे अपने खेतों में लगा दिए. पौधे लगाने के चार महीने बाद से ही फल आना शुरू हो गया. एक पपीते के पेड़ से लगभग 50-60 किलो फलन हुआ. इस प्रजाति के पपीते की डिमांड बाजार में अच्छी रहती है. इसकी कीमत भी अन्य पपीते की तुलना में अधिक मिलती है. अरमान 35 रुपये किलो के भाव से बोधगया के बाजार में आसानी से बेच रहे हैं

खास है वैरायटी

बीज मंगवाने के बाद फरवरी महीने में घर की छत पर नर्सरी तैयार की और मार्च महीने में इसे खेतों में लगा दिया. इस वैरायटी की खासियत यह है कि इसका फलन अधिक होता है और फल जल्दी खराब भी नहीं होता. ठंड के मौसम में थोड़ा-बहुत फल बर्बाद होता है, लेकिन इसकी खेती से किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं.


Comments

Popular posts from this blog

MBA Chaiwala: कितनी संपत्ति के मालिक हैं , 26 की उम्र में चाय बेचकर बने करोड़पति

चीन के एक फैसले से संकट में फंसी भारत की ये कंपनियां

एक छोटे बिज़नेस से बड़ी कंपनी तक, परिवार के गहने बेच लगाए थे 4000 रुपये, आज 75 देशों में 1700 करोड़ का बिजनेस

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने Herbalife की Pro2col तकनीक में 10% इक्विटी हिस्सेदारी खरीदी

डार्क स्टोर्स, जिन के दम पर चल रहा है क्विक कॉमर्स