ज्वैलरी कंपनी का 4 फरवरी से खुलेगा IPO, चेक करें डिटेल्स

 


ग्रोवर ज्वेल्स लिमिटेड ने अपने 33.83 करोड़ रुपये के एसएमई आईपीओ के लिए प्राइस बैंड घोषित कर दिया है। यह इश्यू 4 फरवरी से 6 फरवरी तक खुला रहेगा। शेयरों की लिस्टिंग 11 फरवरी को एनएसई एसएमई पर होने की संभावना है। यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश है और इसमें 38 लाख शेयर जारी किए जाएंगे

प्राइस बैंड और न्यूनतम निवेश राशि

Grover Jewells IPO का प्राइस बैंड 83 से 88 रुपये तय किया है। एक एप्लिकेशन के साथ लॉट साइज 1600 शेयरों का है। अपर प्राइस बैंड के आधार पर रिटेल इन्वेस्टर के लिए न्यूनतम निवेश राशि 2 लाख 81 हजार 600 रुपये है।


कंपनी प्रोफाइल और वित्तीय प्रदर्शन

2021 में स्थापित ग्रोवर ज्वेल्स लिमिटेड थोक गोल्ड ज्वेलरी के निर्माण और डिजाइनिंग के क्षेत्र में है। कंपनी सोने के गहनों की एक विस्तृत रेंज तैयार करती है, जिसमें सोने के आभूषणों से लेकर स्टडेड और सेमी-फिनिश ज्वेलरी तक शामिल है। बदलते फैशन ट्रेंड और बाजार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ऐसे डिजाइन पेश करती है, जो थोक कारोबार के साथ-साथ आधुनिक ग्राहकों की पसंद को भी ध्यान में रखते हैं।कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में मुख्य रूप से 22 कैरेट, 20 कैरेट और 18 कैरेट सोने के आभूषण शामिल हैं। ग्रोवर ज्वेल्स हॉलमार्क और नॉन-हॉलमार्क दोनों तरह की ज्वेलरी उपलब्ध कराती है। दिल्ली के प्रमुख ज्वेलरी हब करोल बाग और चांदनी चौक में स्थित इसके दो शोरूम कंपनी की रिटेल मौजूदगी को मजबूत करते हैं और ग्राहकों को सीधे प्रीमियम और विविध डिजाइन की ज्वेलरी उपलब्ध कराते हैं।

ऑपरेशनल स्तर पर कंपनी दो प्रमुख सेगमेंट में काम करती है। पहला सेगमेंट मशीन से बनी चेन का है, जो बड़े पैमाने पर डिमांड को पूरा करने में मदद करता है। दूसरा सेगमेंट कास्टिंग ज्वेलरी प्रोडक्शन का है, जिसके जरिए फैशन-ओरिएंटेड और आधुनिक डिजाइन तैयार किए जाते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

MBA Chaiwala: कितनी संपत्ति के मालिक हैं , 26 की उम्र में चाय बेचकर बने करोड़पति

चीन के एक फैसले से संकट में फंसी भारत की ये कंपनियां

एक छोटे बिज़नेस से बड़ी कंपनी तक, परिवार के गहने बेच लगाए थे 4000 रुपये, आज 75 देशों में 1700 करोड़ का बिजनेस

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने Herbalife की Pro2col तकनीक में 10% इक्विटी हिस्सेदारी खरीदी

डार्क स्टोर्स, जिन के दम पर चल रहा है क्विक कॉमर्स