बैंक अकाउंट इस्तेमाल न करने पर क्या होता है? आपका अकाउंट भी Dormant है तो जान लें जरूरी बात

 


अगर आपने अपना बैंक अकाउंट लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किया है, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है. अक्सर लोग एक से ज्यादा अकाउंट खुलवा लेते हैं और फिर किसी एक को भूल जाते हैं. लेकिन ऐसा करना आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकता है. आइए जानते हैं कैसे, साथ ही जानेंगे अगर आपको बैंक अकाउंट भी इनएक्टिव या डॉर्मेंट है, तो क्या करना जरूरी है. 

2 साल तक बैंक अकाउंट इस्तेमाल न करने पर क्या होता है?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, अगर किसी बैंक अकाउंट में लगातार 12 महीने तक कोई लेन-देन नहीं होता, तो उसे इनएक्टिव (Inactive) माना जाता है. वहीं, अगर 24 महीने यानी 2 साल तक कोई भी ट्रांजैक्शन नहीं किया गया, तो अकाउंट डॉर्मेंट (Dormant) हो जाता है. डॉर्मेंट होने के बाद उस अकाउंट से जुड़ी कई सुविधाएं बंद कर दी जाती हैं. जैसे- 

  • डेबिट कार्ड और एटीएम से पैसे निकालना बंद हो जाता है.
  • नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग काम नहीं करती.
  • ऑनलाइन पेमेंट, UPI और फंड ट्रांसफर रुक जाते हैं.
  • ऑटो-डेबिट, EMI या बिल पेमेंट फेल हो सकते हैं.

हालांकि, एक राहत की बात है कि अकाउंट में जमा पैसे सुरक्षित रहते हैं और ब्याज भी मिलता रहता है. अगर कोई रिफंड, सब्सिडी या डिविडेंड आना है, तो वह भी अकाउंट में क्रेडिट होता रहता है.

Comments

Popular posts from this blog

MBA Chaiwala: कितनी संपत्ति के मालिक हैं , 26 की उम्र में चाय बेचकर बने करोड़पति

चीन के एक फैसले से संकट में फंसी भारत की ये कंपनियां

एक छोटे बिज़नेस से बड़ी कंपनी तक, परिवार के गहने बेच लगाए थे 4000 रुपये, आज 75 देशों में 1700 करोड़ का बिजनेस

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने Herbalife की Pro2col तकनीक में 10% इक्विटी हिस्सेदारी खरीदी

2026 से बदलेगा इनकम टैक्स कानून, टैक्स स्लैब से लेकर रिटर्न फाइलिंग तक बड़ा सुधार, नौकरीपेशा और व्यापारियों पर पड़ेगा सीधा असर