Udaan ने जुटाई ₹300 करोड़ की Startup Funding, जानिए अब कंपनी ने बनाया है क्या प्लान

 


ऑनलाइन बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) मंच उड़ान (Udaan) ने लाइटहाउस कैंटन, स्ट्राइड वेंचर्स, इनोवेन कैपिटल और ट्राइफेक्टा कैपिटल से करीब 300 करोड़ रुपये का ऋण-वित्तपोषण पूरा कर लिया है. कंपनी के सोमवार को बयान में कहा, वित्त पोषण समूह ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में सामूहिक रूप से ‘उड़ान’ में करीब 300 करोड़ रुपये का निवेश किया है. इस धन का इस्तेमाल देश भर में किराना स्टोर और छोटे व्यवसायों के लिए पसंदीदा भागीदार के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए किया जाएगा. 

बयान में कहा गया, कंपनी अपनी ‘सूक्ष्म बाजार रणनीति’ के जरिये अपनी भौगोलिक पहुंच का विस्तार करने, परिचालन को अनुकूलित करने, गो-टू-मार्केट (जीटीएम) क्षमताओं को बढ़ाने, आपूर्ति श्रृंखला प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने और नए सूक्ष्म-पूर्ति केंद्र खोलने के लिए इस राशि का इस्तेमाल करेगी.उड़ान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (समूह वित्त) किरण एच. ने कहा कि ऋण वित्तपोषण का नवीनतम दौर पिछली 10 तिमाहियों में कंपनी द्वारा हासिल की गई तिमाही-दर-तिमाही लगातार वृद्धि को दर्शाता है. 

उन्होंने कहा, ‘‘यह वित्तपोषण हमारी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करेगा और हमें प्रमुख रणनीतिक पहलों पर दोगुना जोर देने की सुविधा प्रदान करेगा जैसे कि परिचालन उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए हमारे ‘क्लस्टर’ मॉडल का विस्तार करना जिससे हम लाभप्रदता के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए अपनी बाजार स्थिति को मजबूत कर सकें.’’

Comments

Popular posts from this blog

MBA Chaiwala: कितनी संपत्ति के मालिक हैं , 26 की उम्र में चाय बेचकर बने करोड़पति

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने Herbalife की Pro2col तकनीक में 10% इक्विटी हिस्सेदारी खरीदी

एक छोटे बिज़नेस से बड़ी कंपनी तक, परिवार के गहने बेच लगाए थे 4000 रुपये, आज 75 देशों में 1700 करोड़ का बिजनेस

2026 से बदलेगा इनकम टैक्स कानून, टैक्स स्लैब से लेकर रिटर्न फाइलिंग तक बड़ा सुधार, नौकरीपेशा और व्यापारियों पर पड़ेगा सीधा असर

SEBI ने यूट्यूबर और कंपनी पर लगाया बैन, जाने क्या है मामला