IPO Alert: खुलने से पहले ही इस IPO का गदर, GMP ताबड़तोड़..

 


मीशो का आईपीओ दिसंबर महीने के पहले हफ्ते में आ रहा है. इसमें निवेशक 3 से 5 दिसंबर तक पैसे लगा सकेंगे. खुलने से पहले ही ये ग्रे-मार्केट में गदर मचा रहा है.

ऑनलाइन कपड़े बेचने वाली कंपनी मीशो का आईपीओ (Meesho IPO) अगले हफ्ते ओपन होने वाला है, लेकिन इससे पहले ही ग्रे-मार्केट में गदर मचाता हुआ नजर आ रहा है. इस इश्यू का जीएमपी (Meesho GMP) 38 फीसदी चल रहा है और ये कंपनी के शेयरों की शेयर बाजार (Stock Market) में दमदार लिस्टिंग का संकेत है. मतलब पैसे लगाने वालों को तगड़ा फायदा हो सकता है. 

5421 करोड़ रुपये का IPO
आईपीओ में निवेश (IPO Investment) की तैयारी कर रहे हैं, तो अगला हफ्ता आपके लिए शानदार रहने वाला है. दरअसल, ऑनलाइन कपड़े बेचने वाली दिग्गज कंपनी मीशो अपना आईपीओ 3 दिसंबर को ओपन कर रही है, जिसमें तीन दिन यानी 5 दिसंबर तक पैसे लगाए जा सकेंगे. सॉफ्टबैंक द्वारा समर्थित इस ई-कॉमर्स कंपनी के आईपीओ के साइज की बात करें, तो ये 5,421.20 करोड़ रुपये है. 

प्राइस बैंड इतना, GMP धमाल
मीशो के इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड (Meesho Price Band) की बात करें, तो ये 105 रुपये से 111 रुपये प्रति शेयर तय किया या है. वहीं खुलने से पहले ही इसका ग्रे-मार्केट प्रीमियम रविवार की शाम 37.84% चल रहा था. Meesho GMP के आधार पर उम्मीद है कि मीशो के शेयरों की स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग (Meesho Share Listing) 153 रुपये पर हो सकती है. मतलब अपर प्राइस बैंड से सीधे 42 रुपये ज्यादा. 

Comments

Popular posts from this blog

MBA Chaiwala: कितनी संपत्ति के मालिक हैं , 26 की उम्र में चाय बेचकर बने करोड़पति

Shark Tank India – Season 5 में आए Credit Card Fintech Startup – SaveSage की पूरी पिच, बिज़नेस मॉडल और Founder की Success Story

2026 से बदलेगा इनकम टैक्स कानून, टैक्स स्लैब से लेकर रिटर्न फाइलिंग तक बड़ा सुधार, नौकरीपेशा और व्यापारियों पर पड़ेगा सीधा असर

यूट्यूब से सीखकर किया किसानी का रुख, आज हो रही 15 लाख सालाना की आमदनी

Aequs IPO Day 2: 2 दिन में 10 गुना सब्सक्राइब हो गया यह IPO, ग्रे मार्केट में तगड़ी तेजी