Budget 2026 : हटेगा LTCG? टैक्सपेयर्स को छूट, गोल्ड-सिल्वर प्राइस पर कटौती और क्या-क्या-लेटेस्ट अपडेट्स

 


Budget 2026 Expectation LIVE Updates: अब से 24 घंटे बाद बजट का काउंटडाउन शुरू हो चुका होगा. इंतजार सबको है. क्या होगा, किसे क्या मिलेगा, कितना बड़ा होगा ये बजट, और सरकार का सबसे बड़ा फोकस कहां होगा. अलग-अलग उम्मीदों के बीच अलग-अलग अंदाजे भी लगाए जा रहे हैं. लेकिन, इन सबसे पर्दा उठने का वक्त 1 फरवरी सुबह 11 बजे होगा. जब वित्त मंत्री अपना भाषण शुरू करेंगी तो देश की निगाहें उन्हें देखेंगी और चाहेंगी कि वो कुछ ऐसा सुनाएं जिससे न सिर्फ भारत की तरक्की हो बल्कि आम आदमी की जेब का बोझ भी कुछ हद तक कम हो. सबसे ज्यादा इंतजार रहेगा उस पल का जब आपके लिए क्या सस्ता होगा और क्या महंगा. साथ ही टैक्सपेयर्स तो एक बार फिर ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि शायद वित्त मंत्री और खुश करने के मकसद से कोई ऐसा ऐलान कर दें, जो हर किसी में जोश भर दे.

सोने-चांदी की कीमतों में तेज मूवमेंट है. उम्मीद की जा रही है कि बजट में सरकार इस पर लगाम लगाने के लिए बड़ा ऐलान कर सकती है. कैपिटल एक्सपेंडिचर हो या फिर रुपया, नए निवेशकों का देश में लाने की जुगत हो या फिर इंपोर्ट-कस्टम ड्यूटी, इन सब पर नजरें टिकी हैं. एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि सोने-चांदी की कीमतों को स्थिर रखने के लिए सरकार ठोस कदम उठा सकती है. इसकी सबसे बड़ी वजह रुपया है.

टैक्सपेयर्स को नहीं मिलेगा कुछ खास

बहरहाल, जो उम्मीदें और चर्चा है, उसे देखें तो इनकम टैक्स के मोर्चे पर बहुत कुछ नहीं होने वाला है. लेकिन, एक्सपर्ट्स और जानकार ये मान रहे हैं कि स्टैंडर्ड डिडक्शन में थोड़ी और राहत देने की तैयारी है. मतलब इसकी लिमिट बढ़ाई जा सकती है. वहीं, इकोनॉमिक सर्वे से जो झलक मिली है, उससे साफ है कि सरकार का फोकस इंफ्रा पर होगा. AI पर होगा और शहरीकरण पर होगा. डिफेंस, रेलवे, एग्रीकल्चर पर बड़े ऐलान की संभावना है. इसके अलावा यूथ के लिए कुछ ऐसे बड़े फैसले लिए जा सकते हैं, जो बेरोजगारी के मोर्चे पर एक बड़े तोहफे के तौर पर सामने आएगा. किसानों को भी राहत मिल सकती है. वहीं, बुजुर्गों के लिए भी बड़ा ऐलान हो सकता है.

Comments

Popular posts from this blog

Shark Tank India Season 5 में दिखाए गए Emomee स्टार्टअप की पूरी कहानी, पिच और बैकग्राउंड

कल से खुल रहा यह सस्ता IPO, प्राइस बैंड ₹59, ग्रे मार्केट में अभी ही तगड़ी तेजी

श्रीधर वेम्बू (Sridhar Vembu) के तलाक (डिवोर्स) से जुड़ी ताज़ा और प्रमुख खबर

पॉलीमेटेक इलेक्ट्रॉनिक्स इस साल ₹10,000 करोड़ के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर दाखिल करने की तैयारी कर रहा है।

Shark Tank India S5 के The Croffle Guys स्टार्टअप की story, pitch, founders journey और funding deal