अगर आपने अपना बैंक अकाउंट लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किया है, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है. अक्सर लोग एक से ज्यादा अकाउंट खुलवा लेते हैं और फिर किसी एक को भूल जाते हैं. लेकिन ऐसा करना आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकता है. आइए जानते हैं कैसे, साथ ही जानेंगे अगर आपको बैंक अकाउंट भी इनएक्टिव या डॉर्मेंट है, तो क्या करना जरूरी है. 2 साल तक बैंक अकाउंट इस्तेमाल न करने पर क्या होता है? भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, अगर किसी बैंक अकाउंट में लगातार 12 महीने तक कोई लेन-देन नहीं होता, तो उसे इनएक्टिव (Inactive) माना जाता है. वहीं, अगर 24 महीने यानी 2 साल तक कोई भी ट्रांजैक्शन नहीं किया गया, तो अकाउंट डॉर्मेंट (Dormant) हो जाता है. डॉर्मेंट होने के बाद उस अकाउंट से जुड़ी कई सुविधाएं बंद कर दी जाती हैं. जैसे- डेबिट कार्ड और एटीएम से पैसे निकालना बंद हो जाता है. नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग काम नहीं करती. ऑनलाइन पेमेंट, UPI और फंड ट्रांसफर रुक जाते हैं. ऑटो-डेबिट, EMI या बिल पेमेंट फेल हो सकते हैं. हालांकि, एक राहत की बात है कि अकाउंट में जमा पैसे सुरक्षित र...
Comments
Post a Comment