श्री लोटस डेवलपर्स जल्‍द ही अपना आईपीओ लांच करने वाली है.शहंशाह से बादशाह तक सबने लगाए हैं इसमें पैसे



मुंबई में रियल एस्‍टेट सेक्‍टर में काम करने वाली कंपनी श्री लोटस डेवलपर्स जल्‍द ही अपना आईपीओ लांच करने वाली है. इस कंपनी में बॉलीवुड के तमाम स्‍टार्स समेत कई दिग्‍गज निवेशकों ने पैसे लगा रखे हैं.

दिग्‍गजों के निवेश वाली कंपनी श्री लोटस डेवलपर्स एंड रियल्टी लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 792 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास शुरुआती दस्तावेज दाखिल किए हैं.
आईपीओ पूरी तरह से नए शेयरों का निर्गम होगा और इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है. आईपीओ में पात्र कर्मचारियों द्वारा सदस्यता के लिए आरक्षण का भी प्रावधान है. दस्तावेजों के अनुसार, आईओ से प्राप्त राशि में से अधिकतम 550 करोड़ रुपये का उपयोग इसकी अनुषंगी कंपनियों- रिचफील रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड, ध्यान प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और त्रिक्षा रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड में निवेश के लिए किया जाएगा. इसके एक हिस्से का इस्तेमाल सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा.
किन बॉलीवुड हस्तियों ने लगाया पैसा
इस कंपनी के निवेशकों में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 10 करोड़ रुपये से लगभग 6.7 लाख शेयर खरीदे हैं. वहीं, शाहरुख खान फैमिली ट्रस्ट ने 10.1 करोड़ रुपये में लगभग 6.75 लाख शेयर लिए हैं. दिग्‍गज निवेशक आशीष कचोलिया ने 50 करोड़ रुपये का निवेश कर 33.33 लाख शेयर खरीदे हैं. अन्य उल्लेखनीय निवेशकों में मनोज बाजपेयी, साजिद नाडियावाला, ऋतिक रोशन, राकेश रोशन, टाइगर जैकी श्रॉफ, एकता कपूर, तुषार कपूर और जीतेंद्र उर्फ ​​रवि अमरनाथ कपूर शामिल हैं

Comments

Popular posts from this blog

यूट्यूब से सीखकर किया किसानी का रुख, आज हो रही 15 लाख सालाना की आमदनी

बैंक अकाउंट इस्तेमाल न करने पर क्या होता है? आपका अकाउंट भी Dormant है तो जान लें जरूरी बात

भारत की अग्रणी नॉन-बैंकिंग फाइनैंशियल कंपनियों ने कोलेटरल-फ्री पर्सनल लोन देने के लिए गूगल से की साझेदारी

MBA Chaiwala: कितनी संपत्ति के मालिक हैं , 26 की उम्र में चाय बेचकर बने करोड़पति

Shark Tank India – Season 5 में आए Credit Card Fintech Startup – SaveSage की पूरी पिच, बिज़नेस मॉडल और Founder की Success Story