स्टार हेल्थ को मिला कारण बताओ नोटिस

 


हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने जानकारी दी है कि इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) से 31 जनवरी 2022 से 11 फरवरी, 2022 तक किए गए निरीक्षण के दौरान कई नियमों के उल्लंघन को लेकर कारण बताओ नोटिस मिला है. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि IRDAI से 31 जनवरी 2022 से 11 फरवरी 2022 की अवधि के लिए उनके द्वारा किए गए सामान्य निरीक्षण के आधार पर कारण बताओ नोटिस प्राप्त हुआ है.''

4 दिसंबर 2024 को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस में IRDAI की कई गाइडलाइन का पालन न करने की जानकारी दी गई है

कंपनी को 21 दिनों के भीतर विस्तृत जवाब देने के लिए कहा गया है, जिसमें उल्लंघनों को एड्रेस किया जाएगा और आवश्यकतानुसार सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट प्रस्तुत किए जाएंगे. स्टार हेल्थ वर्तमान में अपना जवाब तैयार करने की प्रक्रिया में है और मैनेजमेंट ने विश्वास व्यक्त किया है कि इन मुद्दों के कारण इसके ऑपरेशन या फाइनेंशियल स्थिति पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ेगा.''

कंपनी का मानना ​​है कि उल्लंघन यदि कोई हो, तो उसके बिजनेस ऑपरेशन पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ेगा. स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के शेयर बीएसई पर ₹2.10 या 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 489.65 रुपये पर बंद हुए.


Comments

Popular posts from this blog

MBA Chaiwala: कितनी संपत्ति के मालिक हैं , 26 की उम्र में चाय बेचकर बने करोड़पति

चीन के एक फैसले से संकट में फंसी भारत की ये कंपनियां

एक छोटे बिज़नेस से बड़ी कंपनी तक, परिवार के गहने बेच लगाए थे 4000 रुपये, आज 75 देशों में 1700 करोड़ का बिजनेस

2026 से बदलेगा इनकम टैक्स कानून, टैक्स स्लैब से लेकर रिटर्न फाइलिंग तक बड़ा सुधार, नौकरीपेशा और व्यापारियों पर पड़ेगा सीधा असर

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने Herbalife की Pro2col तकनीक में 10% इक्विटी हिस्सेदारी खरीदी