Tata Capital IPO: कितना है वैल्यूएशन, कब होगी लिस्टिंग

 



टाटा ग्रुप की फाइनेंशियल सर्विसेज सब्सिडियरी टाटा कैपिटल सितंबर, 2025 के अंत तक शेयर मार्केट में लिस्टिंग की तैयारी कर रही है. जब अगले साल की शुरुआत में टाटा मोटर फाइनेंस के साथ मर्जर पूरा हो जाएगा, तो उसके बाद टाटा कैपिटल फाइलिंग प्रक्रिया शुरू कर देगी.

टाटा कैपिटल के अनसिक्योर्ड क्रेडिटर्स 17 जनवरी 2025 को दोनों नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों के मर्जर को अप्रूव करने के लिए मीटिंग करेंगे. इसके बाद ट्रिब्यूनल मर्जर को मंजूरी देगा. मौजूदा वित्त वर्ष के अंत तक इस मर्जर को मंजूरी मिलने की उम्मीद है. फिर FY26 की पहली तिमाही में IPO के लिए फाइलिंग किए जाने की संभावना है, ताकि RBI की लिस्टिंग डेडलाइन को पूरा किया जा सके.

FY24 में कंसोलिडेटेड आधार पर टाटा कैपिटल ने 3,327 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा/PAT (प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स) दर्ज किया था. जबकि कुल एसेट बेस 1,76,694 करोड़ रुपये था. जबकि FY23 में 1,35,626 करोड़ रुपये एसेट बेस पर शुद्ध मुनाफा 2,946 करोड़ रुपये रहा था. FY25 के पहले हाफ में टाटा कैपिटल का मुनाफा 1,92,232 करोड़ रुपये के एसेट बेस पर 1892.52 करोड़ रुपये रहा है.

वैल्यूएशन

इस साल अक्टूबर में RBI ने दो अपर लेयर NBFCs के मर्जर की मंजूरी दी थी, जिसके बाद टाटा ग्रुप से एक NBFC की लिस्टिंग का रास्ता साफ हुआ था. मर्ज्ड एंटिटी में टाटा ग्रुप की कंपनियों के साथ टाटा संस की हिस्सेदारी 88.49% होगी, इसमें भी टाटा मोटर्स की 7.72% हिस्सेदारी होगी.

टाटा फाइनेंस के साथ मर्जर के बाद टाटा कैपिटल की इक्विटी कैपिटल 3880.7 करोड़ रुपये होगी, इसमें 10 रुपये की फेस वैल्यू पर 388.07 करोड़ शेयर्स होंगे.

टाटा कैपिटल और टाटा मोटर्स के मर्जर के वक्त टाटा कैपिटल की वैल्यू 248.6 रुपये/शेयर पर आंकी गई थी. इस हिसाब से मर्जर के बाद टाटा कैपिटल का कुल वैल्यूएशन 96,475 करोड़ रुपये बैठता है.

Comments

Popular posts from this blog

यूट्यूब से सीखकर किया किसानी का रुख, आज हो रही 15 लाख सालाना की आमदनी

बैंक अकाउंट इस्तेमाल न करने पर क्या होता है? आपका अकाउंट भी Dormant है तो जान लें जरूरी बात

भारत की अग्रणी नॉन-बैंकिंग फाइनैंशियल कंपनियों ने कोलेटरल-फ्री पर्सनल लोन देने के लिए गूगल से की साझेदारी

MBA Chaiwala: कितनी संपत्ति के मालिक हैं , 26 की उम्र में चाय बेचकर बने करोड़पति

Shark Tank India – Season 5 में आए Credit Card Fintech Startup – SaveSage की पूरी पिच, बिज़नेस मॉडल और Founder की Success Story