The Leela Hotel IPO डिस्काउंट में हुआ लिस्ट,हुआ निवेशकों को नुकसान

 


द लीला होटल के आईपीओ की आज लिस्टिंग हो गई। हालांकि डिस्काउंट में लिस्ट होने के कारण इसमें पैसा लगाने वालों को लिस्टिंग में नुकसान उठाना पड़ा है। द लीला की पेरेंट कंपनी Schloss Bangalore  ने 26 मई को पब्लिक ऑफर निकाला था, जो 28 मई को बंद हुआ। 

कितना है लिस्टिंग प्राइस?

द लीला होटल 29 रुपये प्रति शेयर की गिरावट के साथ 406 रुपये में लिस्ट हुआ। जबकि इसका इश्यू प्राइस 435 रुपये था। सुबह 11.45 बजे इसके शेयर 433 रुपये के आसपास चल रहे थे। दिन के कारोबार में इसने 436 का ऊपरी और 404.45 रुपये का निचला स्तर छुआ।

The Leela Hotel IPO के बारे में जानकारी

द लीला होटल आईपीओ का प्राइस बैंड (The Leela Hotel IPO Price Band) 413 रुपये से लेकर 435 रुपये था। इसका इश्यू प्राइस 435 रुपये रहा। इस आईपीओ का अनुमानित जीएमपी 2 रुपये दर्ज किया जा रहा था। इस हिसाब से इसका लिस्टिंग प्राइस 435 रुपये होने की संभावना जाताई जा रही थी।

कितना किस-किस के लिए आरक्षित था?

इस आईपीओ में 75% शेयर क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रखे गए थे। इसमें भी 60% शेयर एंकर निवेशकों के लिए थे। बाकी बचे 25% शेयरों में 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर के लिए और 10% रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए थे।

क्या होता है IPO?

आईपीओ को Initial Public Offering कहा जाता है। कोई भी कंपनी शेयर बाजार में प्रवेश के लिए अपना आईपीओ लॉन्च करती है। ये आईपीओ प्राइमरी मार्केट में लॉन्च किए जाते हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

कल से खुल रहा यह सस्ता IPO, प्राइस बैंड ₹59, ग्रे मार्केट में अभी ही तगड़ी तेजी

पॉलीमेटेक इलेक्ट्रॉनिक्स इस साल ₹10,000 करोड़ के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर दाखिल करने की तैयारी कर रहा है।

34 साल में पहली बार हुआ ऐसा, एक महीने में 95% बढ़ गया अमेरिका का व्यापार घाटा

Budget 2026 : हटेगा LTCG? टैक्सपेयर्स को छूट, गोल्ड-सिल्वर प्राइस पर कटौती और क्या-क्या-लेटेस्ट अपडेट्स

मिक्स फ्रूट का व्यवसाय शुरू किया. रोज 1300 की कमाई, कमाल है बिलासपुर की सुनैना का ये मॉडल