आज से 100 अधिकारी-कर्मचारी 'नजरबंद', परिवार से दूर- फोन भी नहीं रख सकते! बंट गया बजट का हलवा
पहली फरवरी को बजट पेश किया जाएगा. इस बीच मंगलवार को वित्त मंत्रालय की ओर से नॉर्थ ब्लॉक के बजट प्रेस में पारंपरिक 'हलवा समारोह' का आयोजन किया गया. इस मौके पर केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी मौजूद रहे. दरअसल, केंद्रीय बजट 2026-27 की तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच कर चुकी है. हर साल बजट पेश होने से पहले 'हलवा समारोह' का आयोजन होता है. यह आयोजन उन अधिकारियों के 'लॉक-इन' की शुरुआत से ठीक पहले किया जाता है, जो बजट दस्तावेजों की अंतिम तैयारी में शामिल होते हैं. लॉक-इन' के दौरान ये अधिकारी सुरक्षा कारणों से बजट पेश होने तक परिसर के भीतर ही रहते हैं, ताकि बजट से जुड़ी कोई भी गोपनीय जानकारी समय से पहले बाहर न जाए. वित्त मंत्रालय, टैक्स विभाग, लेखा और प्रिंटिंग प्रेस से जुड़े चुनिंदा अधिकारी बजट से पहले लॉक-इन होते हैं, ताकि देश का सबसे संवेदनशील आर्थिक दस्तावेज पूरी गोपनीयता के साथ संसद में पेश हो सके. आमतौर पर लॉक-इन का समय 5 से 10 दिन का होता है. करीब 100 अधिकारी और कर्मचारी एक तर...