मिक्स फ्रूट का व्यवसाय शुरू किया. रोज 1300 की कमाई, कमाल है बिलासपुर की सुनैना का ये मॉडल
परिवार की जिम्मेदारी, बच्चों की पढ़ाई और बेहतर भविष्य की चिंता ने एक गृहणी को आत्मनिर्भर बनने की राह दिखाई. घर संभालने वाली सुनैना मधुमटके ने यह साबित कर दिया कि अगर हौसले मजबूत हों तो छोटे स्तर से शुरू किया गया काम भी बड़ी पहचान दिला सकता है. महज एक सप्ताह पहले शुरू किया गया उनका मिक्स फ्रूट का व्यवसाय आज रोजाना ₹1200 से ₹1300 तक की बिक्री कर रहा है और महिलाओं के लिए प्रेरणा बनता जा रहा है. घर की जिम्मेदारियों से कारोबार तक का सफर सुनैना मधुमटके पहले एक सामान्य गृहणी थीं. उनके पति काम पर चले जाते थे और घर की सारी जिम्मेदारी—बच्चों की देखभाल, खाना बनाना और घर संभालना, उनके कंधों पर थी. लेकिन बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और बढ़ते खर्च को देखते हुए उन्होंने अतिरिक्त आमदनी का रास्ता खोजने का फैसला किया. कंपनी गार्डन के पास शुरू किया मिक्स फ्रूट का स्टॉल सुनैना ने बिलासपुर के कंपनी गार्डन के पास मिक्स फ्रूट बेचने का काम शुरू किया. वह रोजाना बाजार से केला, अनार, मौसंबी, सेब, अंगूर समेत कई तरह के ताजे फल खरीदती हैं. फलों को अच्छे से साफ कर, छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्...