Budget 2026 : हटेगा LTCG? टैक्सपेयर्स को छूट, गोल्ड-सिल्वर प्राइस पर कटौती और क्या-क्या-लेटेस्ट अपडेट्स
Budget 2026 Expectation LIVE Updates: अब से 24 घंटे बाद बजट का काउंटडाउन शुरू हो चुका होगा. इंतजार सबको है. क्या होगा, किसे क्या मिलेगा, कितना बड़ा होगा ये बजट, और सरकार का सबसे बड़ा फोकस कहां होगा. अलग-अलग उम्मीदों के बीच अलग-अलग अंदाजे भी लगाए जा रहे हैं. लेकिन, इन सबसे पर्दा उठने का वक्त 1 फरवरी सुबह 11 बजे होगा. जब वित्त मंत्री अपना भाषण शुरू करेंगी तो देश की निगाहें उन्हें देखेंगी और चाहेंगी कि वो कुछ ऐसा सुनाएं जिससे न सिर्फ भारत की तरक्की हो बल्कि आम आदमी की जेब का बोझ भी कुछ हद तक कम हो. सबसे ज्यादा इंतजार रहेगा उस पल का जब आपके लिए क्या सस्ता होगा और क्या महंगा. साथ ही टैक्सपेयर्स तो एक बार फिर ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि शायद वित्त मंत्री और खुश करने के मकसद से कोई ऐसा ऐलान कर दें, जो हर किसी में जोश भर दे. सोने-चांदी की कीमतों में तेज मूवमेंट है. उम्मीद की जा रही है कि बजट में सरकार इस पर लगाम लगाने के लिए बड़ा ऐलान कर सकती है. कैपिटल एक्सपेंडिचर हो या फिर रुपया, नए निवेशकों का देश में लाने की जुगत हो या फिर इंपोर्ट-कस्टम ड्यूटी, इन सब पर नजरें टिकी हैं. एक्सपर्ट्स मान ...